मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग:
मुजफ्फरनगर 21सितंबर 26*यूपी ग्रामीण बैंक में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, खाताधारकों में मचा हड़कंप
लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे की यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले का मामला सामने आने से सोमवार को हड़कंप मच गया। आरोप है कि पूर्व बैंक प्रबंधक रूपक राणा के कार्यकाल में खाताधारकों की एफडी, क्रेडिट लिमिट और केसीसी खातों में कथित तौर पर हेराफेरी कर बड़ी धनराशि का गबन किया गया।
मामले की जानकारी फैलते ही बैंक खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में खाताधारक शाखा के बाहर पहुंच गए। अपनी जमा पूंजी को लेकर चिंतित ग्राहकों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद स्तर से विशेष जांच टीम को लगाया गया है। टीम बैंक के खातों, एफडी, केसीसी, क्रेडिट लिमिट और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित घोटाले में वास्तविक धनराशि और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
*पीड़ितों की लंबी होती सूची*
हर वर्ग के लोग कथित ठगी की चपेट में ,,प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुढ़ाना स्थित यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में सामने आए कथित वित्तीय घोटाले में प्रभावित ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर, व्यापारी, किसान, सेवानिवृत्त शिक्षक और ग्रामीण परिवारों समेत अलग-अलग वर्गों के लोगों की रकम फंसी होने की शिकायतें सामने आई हैं।
बताई गई सूची के अनुसार, नीरज त्यागी (प्रॉपर्टी डीलर) के 61 लाख रुपये, राजकुमार त्यागी एवं परिवार के 47 लाख रुपये, चेतन चौहान की ऑर्गेनिक फर्म के 19 लाख रुपये, नितेश के 15 लाख रुपये, रामनिवास के 15 लाख रुपये, अंकित (अटाली) के 13 लाख रुपये, राजेंद्र (नगवा) के 12 लाख रुपये, राजीव गर्ग (व्यापारी) के 12 लाख रुपये और अर्चित शर्मा के 11 लाख रुपये बताए जा रहे हैं। इसके अलावा ओमपाल, देवेंद्र और प्रीति, ग्राम प्रधान बड़कता परिवार से जुड़े बताए गए हैं, जिनकी करीब 8-8 लाख रुपये की रकम प्रभावित होने की बात सामने आई है। वहीं रमेश शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक की करीब 7 लाख रुपये की रकम भी कथित तौर पर फंसी बताई जा रही है। हालांकि, इन सभी रकमों और खातों से जुड़े दावों की आधिकारिक जांच और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर पुष्टि होना अभी बाकी है।
More Stories
कौशाम्बी 21सितंबर 26**सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता*
रायचूर कर्नाटक 21 सितंबर 26*भाकपा (माले) रेड स्टार की बैठक में आरएसएस के फासीवाद पर उठे सवाल*
हापुड़ 21 सितंबर 26*रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ में बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का भव्य स्वागत*