August 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिजनौर18अगस्त26*आजादी के जश्न में शायरी का रंग, बिजनौर में हुआ शानदार मुशायरा

बिजनौर18अगस्त26*आजादी के जश्न में शायरी का रंग, बिजनौर में हुआ शानदार मुशायरा

बिजनौर18अगस्त26*आजादी के जश्न में शायरी का रंग, बिजनौर में हुआ शानदार मुशायरा

बिजनौर से फ़हीम अख्तर की रिपोर्ट यूपीआजतक

बिजनौर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ए एन पोएट्री इवेंट की ओर से मोहल्ला बुखारा, बिजनौर में जश्न-ए-आज़ादी पर मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे के कनवीनर जीशान कमर बिजनौरी और अशरफ बिजनौरी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मशहूर शायरों और फनकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुशायरे की सदारत मशहूर शायर फारूक बिजनौरी ने की, जबकि निजामत जीशान कमर बिजनौरी ने की। कार्यक्रम में बिजनौर के समाजसेवी पत्रकार फहीम अख्तर उर्फ राजा मेहमान-ए-खुसूसी के रूप में मौजूद रहे।
मुशायरे में शायरों ने देशभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों, सामाजिक परिस्थितियों और मौजूदा हालात को अपने कलाम के माध्यम से सामने रखा। शायरों ने देश की एकता, भाईचारे, सामाजिक जिम्मेदारी और आजादी के संघर्ष को अपनी शायरी में प्रमुखता से उठाया।
इस अवसर पर ए एन पोएट्री इवेंट की ओर से मुशायरे के सदर शायर फारूक बिजनौरी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके साहित्यिक योगदान और मुशायरे में उनकी सदारत की सराहना की।
मुशायरे में अकरम नगीनवी, आफताब नोमानी नजीबाबादी, शाहिद नगीनवी, डॉक्टर इलियास अंसारी नजीबाबादी, शाकिर रिजवी जलालाबादी, इमरान, सागर नगीनवी, शफाक बिजनौरी, अब्दुल समद आजाद, खुर्शीद बुखारवी, खुर्शीद अब्बासी एडवोकेट, नवाज बिजनौरी, जीशान कमर, अशरफ बिजनौरी, साजिद सागर, नदीम आसिम, नजाकत अमीन और शान मिर्जा बिजनौरी सहित स्थानीय व बाहर से आए शायरों ने अपना कलाम पेश कीं।
ए एन पोएट्री इवेंट के सचिव जीशान कमर बिजनौरी ने सभी शायरों और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश को आजाद कराने वाले वीरों की कुर्बानियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया।

Taza Khabar