सुल्तानपुर18अगस्त26*_आज से शुरू हुआ मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान *_5 से 10 साल तक के बच्चों को लगेगी MR वैक्सीन_*
सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की खास खबर यूपीआजतक
सुलतानपुर-जनपद में मीजल्स और रूबेला जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान सोमवार 18 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट स्कूल नारायनपुर में अभियान का फीता काटकर उद्घाटन किया।
सीएमओ ने बताया कि इस अभियान के तहत जनपद के सभी सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में कक्षा-1 से कक्षा-5 तक पढ़ने वाले सभी बच्चों को MR वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके साथ ही 5 से 10 वर्ष तक के सभी बच्चों को 18, 20, 21, 24, 25, 27 और 28 अगस्त 2026 को एक-एक डोज लगाई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि खसरा और रूबेला हवा के जरिए फैलने वाला वायरल संक्रमण है। इसमें शरीर पर लाल चकत्ते, तेज बुखार, नाक बहना और खांसी जैसे लक्षण दिखते हैं। रूबेला गर्भवती महिलाओं के लिए खासा खतरनाक हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे 18 से 28 अगस्त के बीच अपने 5 से 10 वर्ष के बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूल या मदरसे में जाकर टीका अवश्य लगवाएं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आईसीडीएस, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अभियान के दौरान सभी स्कूलों और मदरसों में स्वास्थ्य टीम के साथ समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए।
उद्घाटन के मौके पर प्रधानाचार्या मंजुला दीपा, डीपीएम, डीसीपीएम, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूबेपुर, बीपीएम, बीसीपीएम, एसएमओ डब्ल्यूएचओ, जीएसआई, पीसीआई के जिला प्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि इस अभियान का लक्ष्य जनपद को मीजल्स-रूबेला मुक्त बनाना है।

More Stories
भागलपुर18अगस्त26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 8.44 ग्राम बाउन शुगर, के साथ 05 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
गोरखपुर18.08.2026*गोरखपुर पुलिस द्वारा ऑटो में गुम हुये बैग को आवेदक को सकुशल सुपुर्द किया गया*
बिजनौर18अगस्त26*आजादी के जश्न में शायरी का रंग, बिजनौर में हुआ शानदार मुशायरा