बिजनौर से फहीम अख़्तर की रिपोर्ट यूपीआजतक
बिजनौर17 march 26* ईदगाह में ईद की नमाज़ सुबह 8 बजे होगी
शहर काज़ी ने समय पर पहुंचने और सड़क पर नमाज़ न पढ़ने की अपील की
बिजनौर। शहर काज़ी माजिद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजनौर की ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज़ सुबह ठीक 8:00 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि जुमेरात को चांद नज़र आता है तो ईद जुमे के दिन मनाई जाएगी, जबकि चांद जुमे को दिखाई देने की स्थिति में ईद सनीचर (शनिवार) को अदा की जाएगी।
शहर काज़ी ने तमाम मुसलमानों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखते हुए ठीक समय पर ईदगाह पहुंचकर नमाज़ अदा करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन और सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज़ अदा न करें।
उन्होंने बताया कि ईदगाह के पास स्थित बाग में भी नमाज़ के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। यदि ईदगाह में जगह कम पड़ जाए तो लोग बाग में जाकर नमाज़ अदा करें। शहर काज़ी ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी हालत में सड़क पर नमाज़ न पढ़ी जाए और सभी लोग आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ त्योहार मनाएं।

More Stories
गोरखपुर 27.08.2026**50,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र
भागलपुर 27 अगस्त 26*NCC, भागलपुर की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व