बाराबंकी2जुलाई24*संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की हुई मौत, गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला पति का शव
– पुलिस मामले में मृतक पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का कर रही इंतजार
बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट अंतर्गत पूरे शुक्ल मज़रे महुलारा में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके संबंध में मृतका के पिता ने दमाद पर पुत्री की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मंगलवार को मृतका के पति शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतका पत्नी के पिता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि थाना रामसनेहीघाट के संतोष कुमार मिश्रा पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम पूरे शुक्ल मज़रे महुलारा का विवाह अवध प्रसाद शुक्ल पुत्र स्व खुशी राम ग्राम भवनिया पुर थाना असंदरा की पुत्री बीनू के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद इन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर आये दिन मार पीट होती रहती थी । एक जुलाई को बीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। जिसके संबंध में पिता अवध प्रसाद शुक्ल द्वारा रामसनेहीघाट पुलिस को शिकायती पत्र देकर संतोष पर पुत्री बीनू की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि दामाद ने बेटी को पीटपीट कर बेरहमी से हत्या कर दी है। वहीं मंगलवार को संतोष का शव गांव के बाहर गुलरिया गांव के पास एक खेत में लगे एक पेड़ से लटकता पाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस मामले मृतक की पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं दबी जुबान में ग्रामीणों का कहना है कि दंपती में अक्सर विवाद होता रहता था। झगड़ा ज्यादा बढ़ जाने से सनकी पति ने स्वयं की जीवन लीला समाप्त करने से एक दिन पहले पत्नी की हत्या कर दी।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*