बाराबंकी28मार्च24*होली मनाने पैतृक गांव गया परिवार,शातिर चोरों ने घर किया साफ
– 12 लाख की नगदी व कीमती सोने चांदी के जेवर उड़ा ले गए चोर
– पुलिस मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरों की गिरफ्तारी का कर रही प्रयास
बाराबंकी। जिले में पुलिस की तमाम प्रयासों के बावजूद भी शातिर चोर घटनाओं को अंजाम देकर उन्हें चुनौती दे रहे है। ऐसा ही एक मामला शहर के लखपेड़ाबाग का है। जहां शातिर चोर होली मनाने अंबेडकरनगर जनपद गए परिवार के घर को खाली पाकर 12 लाख की नगदी व सोने चांदी के जेवर उड़ा ले गए। पीड़ित घर मलिक को घटना की जानकारी होने पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसपर पुलिस पीड़ित मकान मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरों की गिरफ्तारी में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शहर के लखपेड़ाबाग निवासी रोहित कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। होली मनाने के लिए वह अपने पैत्रक गांव भुझगी थाना जैतपुर जिला अंबेडकर नगर गया था। मंगलवार को दोपहर में उनके पड़ोस में किराने की दुकान करने वाले जयप्रकाश वर्मा ने सूचना देकर बताया कि उनके मकान का मुख्य व अंदर का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद आनंद-फानन में रोहित ने अपने एक अन्य दोस्त को घर पर भेजा। जहां पहुंचकर उसके दोस्त ने बताया कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है। साथ ही अलमारी व बक्से भी टूटे है। चोरी की घटना की आशंका पर रोहित आनन-फानन में अंबेडकर नगर से बाराबंकी पहुंचा। जहां उसने देखा कि मकान का मुख्य गेट व अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था। साथ ही अंदर कमरे के भी ताले टूटे थे। घर पर कोई न होने से चोरों ने आराम से एक-एक कमरे की गहन तलाशी कर उसमें रखी 12 लाख की नगदी व सोने चांदी की कीमती जेवर चोरी कर ले गए। शहर के बीचो-बीच इस घटना के होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसमें उनका कहना है कि पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती है। जिससे शातिर चोरों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित रोहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शातिर चोरों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*