बाराबंकी21मार्च24*150 से अधिक स्थानों पर विहिप के कार्यकर्ता मनाएंगे रामोत्सव
बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना की बैठक गुरुवार को लखपेड़ा बाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम प्रभु श्री राम के चित्र पर विहिप अवध प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल नगीना व प्रांत मंत्री देवेंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। दो सत्रों में संपन्न हुई बैठक में आगामी चैत्र राम नवमी शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाले रामोत्सव कार्यक्रम की योजना को मूर्त रूप दिया गया। जिसके आधार पर 150 से अधिक स्थानों पर रामोत्सव के कार्यक्रम विहिप के कार्यकर्ता गांव-गांव करेंगे। यह बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश वैश्य की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री राहुल कुमार के संचालन में संपन्न हुई। जिसमें विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश,विभाग मंत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद,जिला कार्याध्यक्ष दयाशंकर,जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश,जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा,जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख तुलसी राम चौहान,जिला सत्संग प्रमुख रामनाथ मौर्य,जिला सह मंत्री वीरेंद्र,जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका नेहा मिश्रा व बजरंग दल जिला संयोजक अखंड प्रताप सिंह सह संयोजक विनय सहित प्रखंड सहित जिले के सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया 15 नवम्बर 26*कसबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महावीर चौक घाट बना आकर्षण का केंद्र
महोबा 15 नवम्बर 26*खरेला में दिवारी नृत्य का महामुकाबला: लाठियों की तड़तड़ाहट के बीच हमीरपुर की तगारी टीम बनी विजेता!
बांदा 15नवंबर 26*केदारनाथ महाविद्यालय कमासिन में निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित*