बाराबंकी13दिसम्बर24*एसपी ने सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शहर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स के ग्राउण्ड में शुक्रवार को आयोजित परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक किया। साथ ही उन्होंने की परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई। बाद में पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानकों के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। फिर एसपी ने पुलिस लाइन्स परिसर, मेस, बैरक, व्यायामशाला, सीपीसी कैण्टीन, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाईन हर्षित चौहान, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…