बाराबंकी10.12.2025*साइबर कार्यशाला का आयोजन कर 10वीं वाहिनी पीएसी के प्रशिक्षु आरक्षियों को साइबर अपराध एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया गया-*
बाराबंकी *पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार साइबर सेल/साइबर थाना बाराबंकी द्वारा 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नागरिक पुलिस के 587 प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए एक व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को विभिन्न तरीकों से होने वाले साइबर अपराध, उनकी जांच-पड़ताल और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को साइबर अपराध के प्रकार जैसे- ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग, हैकिंग, और पहचान की चोरी (identity theft) जैसे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में बताया गया। उन्हें जागरूक किया गया कि बैंक कभी भी फोन पर केवाईसी (KYC) अपडेट या पिन नंबर नहीं मांगते हैं, और अनजान लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए। आरक्षियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) और हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे पीड़ितों की सही समय पर मदद कर सकें। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों को इकट्ठा करने और संरक्षित करने के सम्बन्ध में भी बताया गया।
*साइबर टीम-*
1. हे0का0 नीरज यादव साइबर थाना
2. का0 राजन यादव साइबर सेल
3. का0 पंकज कुमार सिंह साइबर थाना
4. का0 अंकित कुमार साइबर थाना

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर13अगस्त26*कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने RLD नेता सुधीर भारतीय के आवास पर पहुंचकर की मुलाकात
नई दिल्ली13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*