बाराबंकी 30 मार्च 24*साइबर ठगी कर खाते से उड़ाए गए 80 हजार हुए वापस
बाराबंकी। जिले के साइबर थाने की पुलिस ने साइबर फ्राड कर पीड़ित के बैंक खाते से निकाले गये 80 हजार रुपए को पीड़ित खाता धारक के दिए गए खातों में सकुशल वापस कर दिया। जिसके लिए पीड़ित खाता धारक ने साइबर पुलिस का आभार जताया है। बता दें कि जिले में बने नवनिर्मित साइबर थाने की पुलिस को एसपी दिनेश कुमार सिंह ने साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई सहित धनराशि वापसी कराने के निर्देश दिए है। जिसके क्रम में थाना कोठी निवासी मो० ज़ाहिद अली पुत्र इस्लाम निवासी सरायनज़र ने जिले के साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए है। पीड़ित की तहरीर के मुताबिक जिले की साइबर थाना पुलिस ने तत्काल सम्बन्धित मर्चेण्ट से पत्राचार और साइबर तकनीक का प्रयोग कर बैंक खाते से उड़ाए गए 80 हजार रुपए को जाहिद अली के एकाउण्ट में वापस करा दिया। उक्त धनराशि की वापसी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह सिरोही,उ०नि०चंद्र प्रकाश यादव,आरक्षी सुधाकर भदोरिया,राजन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*