खबर न (5)
बाराबंकी 29 अप्रैल 24*हथकरघा से बने कपड़ों की जानकारी लेने बड़ागांव पहुंची नीदरलैंड की राजदूत
मसौली-बाराबंकी। सोमवार को कस्बा बड़ागाव पहुंची निदरलैंड की राजदूत मैरी लुईसा जैराडर्स ने हथकरघा उद्योग से जुड़े लोगो से मिलकर कपड़ा उत्पादन की जानकारी ली। निदरलैंड से आये समन्वयक शरद कुमार एव श्री पंचमदास ऑर्गेनिक खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की अध्यक्ष रिचा सक्सेना एव रुद्राश कश्यप के साथ आयी राजदूत मैरी लुईसा जैराडर्स ने बड़ागाव निवासी मूतलिब अंसारी एव मतीन अंसारी के घर पहुंच हाथ से चलाये जा रहे करघा को देखा तथा बुनाई एव रंगाई की जानकारी ली। सूती कपड़े की बुनाई कर रही मतीन अंसारी के घर की महिलाओ से संवाद करते हुए उत्पादन एव लागत की जानकारी ली तथा सुत की उपलब्धता की जानकारी ली। राजदूत ने मूतलिब अंसारी के घर तैयार कपड़ो को देखा तथा गाँवों के बच्चो के साथ सेल्फी ली।

More Stories
कानपूर नगर ११ मार्च २६ * क्षेत्रीय पुलिस को गुमराह कर शातिरों ने अर्पित मिश्रा व उसके परिवार में बनाया दहशत का माहौल
अयोध्या ११ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या एवं अन्य स्थानों की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
अयोध्या ११ मार्च २६ * कुरआन मजीद सारी दुनियां के लिए सरापा हिदायत : कारी अजीमुद्दीन,जामा मस्जिद सण्डवा में मुकम्मल हुआ कुरआन,आलम-ए-इस्लाम के लिए की गई दुआ