बांदा(उत्तर प्रदेश),१४ मई २६ * अव्यवस्थाओं का शिकार ट्रामा सेंटर बाँदा के मरीज
बांदा(उप्र), ट्रामा सेंटर, राजकीय जिला अस्पताल, बांदा(उप्र) में भारी अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों का उपचार ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है, डॉक्टर व नर्स स्टाफ समय से मरीजों को देख नहीं रहे हैं, पूरे राजकीय जिला अस्पताल बांदा में भारी अव्यवस्थाएं एवम् लापरवाही है। यहां मरीजों का जीवन भगवान भरोसे है। न तो मरीजों के लिए पर्याप्त बेड हैं, सभी डॉक्टर्स समय पर ड्यूटी में उपलब्ध नहीं होतें हैं, राजकीय जिला अस्पताल बांदा में कार्यरत कई डॉक्टर्स प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। शासन व प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है, शासन व प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
दिनांक 13/5/2026 को अचानक बेसुध अवस्था में बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी की विवाहित पुत्री श्रीमती प्रेरणा पांडे को लेकर परिवारजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों द्वारा मरीज की अनदेखी की गई, काफी मिन्नत आरजू करने पर एक घंटे के पश्चात उसे भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी की गई यह कहते हुए बेड खाली नहीं है, ट्रामा सेंटर के बरामदे पर लिटाया गया और उपचार किया गया जबकि अनेकों बार अनेक पार्टियों द्वारा जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समय – समय पर जिलाधिकारी बांदा को ज्ञापन के माध्यम से अवगत भी कराया गया, गतदिवस जनपद के प्रभारी कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी को भी इस बावत पार्टी जानो ने अवगत कराया फिर भी अस्पताल के जिम्मेवार अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंगी, आज भी जिला चिकित्सालय बांदा में मरीजों की अनदेखी के साथ – साथ अनेक अव्यवस्थाओं को नजर अंदाज किया जा रहा है, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी ने इस बात की जानकारी बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व बांदा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट एवम् बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह सहित प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को अवगत कराया गया है।

More Stories
कानपूर नगर १४ मई २६ * कार्य स्थल से BDO की अनुपस्थिति प्रशासनिक लापरवाही और फरियादियों की परेशानी को दर्शाती हैं:
रोहतास १४ मई २६ * जनता दरबार में फरियादों की फरियाद आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने सुनी।
चंडीगढ़ १४ मई २६ * हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें