May 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर १४ मई २६ * श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सम्मान समारोह एवंभव्य सत्संग का आयोजन

सुल्तानपुर १४ मई २६ * श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सम्मान समारोह एवंभव्य सत्संग का आयोजन

सुल्तानपुर १४ मई २६ * श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सम्मान समारोह एवंभव्य सत्संग का आयोजन

तीन प्रेरणादायक विभूतियों को मिला अनसंग हीरोज अवॉर्ड

सुल्तानपुर*आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70 वे जन्मदिवस के अवसर पर पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सत्संग एवं सम्मान समारोह का आयोजन पंडित रामनाथ त्रिपाठी सभागार में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक लाल जी वर्मा द्वारा गुरु पूजा कर देर शाम किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डा आर ए वर्मा, सुमन सिंह आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका श्रीमती पल्लवी वर्मा ने दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण करके किया कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने सुंदर भजनों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों में प्रेरणादायक योगदान हेतु रक्तदानी राज्य स्तरीय युवा पुरुस्कार विजेता अभिषेक सिंह को आर्ट लिविंग के संस्थापक सदस्य डॉक्टर आर ए वर्मा डॉक्टर सुधाकर सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने, मानसिक दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए कार्यरत रिशा वर्मा को डॉ अरविंद चतुर्वेदी एवं मदन सिंह ने एवं धावक श्वेता मिश्रा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सुमन हॉस्पिटल की संचालिका श्रीमती सुमन सिंह ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जनपद सुलतानपुर से प्रेरणादायक व्यक्तियों में 10 नाम भेजे बंगलौर भेजे गए थे जिनमें इन तीन प्रेरणादायक व्यक्तियों का चयन इस पुरुस्कार हेतु किया गया।कार्यक्रम का संचालन रंजना सिंह ने किया।इससे पूर्व प्रातः आर्ट ऑफ लिविंग के दर्जन भर युवाओं ने गोमती हॉस्पिटल स्थित रक्त कोष में रक्तदान भी किया। डॉक्टर कुलदीप पाण्डेय द्वारा सुमन सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुधाकर सिंह , अरविंद चतुर्वेदी, रुद्र प्रताप सिंह सिंह, डॉ कुलदीप पांडेय, कमल श्रीवास्तव, पल्लवी वर्मा, लाल जी ,डॉ आर आर मिश्रा ,शील भद्र सिंह, , संतोष, आकाश ,जितेंद्र ,नूतन सिंह,सुमन सिंह धर्मेंद्र सिंह राकेश श्रीवास्तव संदीप सिंह जितेंद्र श्रीवास्तव संतोष यादव आकाश सिंह रीता सिंहआदि अनेक लोग उपस्थित रहे !!

Taza Khabar