BREAKING NEWS BANDA-
*बांदा4अप्रैल26*नरैनी की बेटी स्नेहा कसौधन ने बढ़ाया मान, बनी नायब तहसीलदार,*
यूपी आजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
अतर्रा ( बांदा) बांदा जनपद के नरैनी निवासी किराना व्यापारी रमेश कसौधन की बेटी स्नेहा कसौधन ने पहले प्रयास में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस 2024 में 77वीं रैंक लाकर सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार बनी उन्होंने अपने नरैनी कस्बे का मान बढ़ाया है शुक्रवार को स्नेहा कसौधन के गृह जनपद आगमन पर अतर्रा में स्नेहा कसौधन के अतर्रा निवासी फुफेरे भाई गुलाब गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी) ने परिजनों व इष्ट मित्रों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्नेहा कसौधन का मुंह मीठा कराकर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया इसके बाद खेरापति गौराबाबा महाराज के दर्शन किया आगे स्नेहा कसौधन ने बताया की मेरी प्रारंभिक शिक्षा नरैनी में हुई है व ग्रेजुएशन की शिक्षा अतर्रा महाविद्यालय अतर्रा से हुई है इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता व गुरुजनों सहित भगवान का देती हूँ।

More Stories
कानपुर देहात 31 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*
बांदा31 अगस्त 26*बिना लाइफ जैकेट नाव-स्टीमर में सफर! पैलानी क्षेत्र में जिम्मेदारों की लापरवाही से खतरे में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की जान*
कानपुर नगर 31अगस्त 2026*कानपुर नगर की आज की प्रमुख और ताजा खबरें।