बांदा17/11/25*दिव्य श्री राम कथा का आयोजन 6 वे दिन कथावाचक लोकेंद्र दास जी के मुखारबिंद से श्री राम कथा का रसपान कराया गया *
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* – बांदा ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग के राम जानकी मंदिर के गोसाईं तालाब के पास दिव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया। इस कथा के छठवें दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा वाचक लोकेंद्र दास जी महाराज ने राम कथा का रसपान कराया।
*नशा मुक्ति का संदेश*
कथा के दौरान पूज्य संत कथावाचक लोकेंद्र दास जी ने श्रद्धालु भक्तों को नशा मुक्ति का विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सिगरेट, तंबाकू, शराब, बीड़ी जैसे नशों से मुक्त होने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी की कामना की कि वे नशामुक्त समाज का निर्माण करने में योगदान करें।
यह आयोजन श्री – श्री 1008 श्री परमेश्वर दास जी महन्त कुरसेजा धाम जी के संरक्षण में आयोजित किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे जिन्होंने राम कथा का रसपान किया और नशा मुक्ति का संदेश प्राप्त किया।
इस मौके पर कमल भाई,अंकुश दीक्षित , आरपी सिंह ,शैलेंद्र सिंह,कामता सिंह,रामकिशोर सिंह पट्टीदार ,बच्चा सिंह ,अर्जुन यादव ,निरंजन, राजेंद्र , गौरव ,संजय ,अंकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

More Stories
महोबा15अगस्त26*बुंदेलखंड सोलंवन डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सुल्तानपुर15अगस्त26*विकास खण्ड भदैया के ग्राम कुछमुछ में शहीद राम अनुज द्वार पर आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सुल्तानपुर15अगस्त26*पीड़ित की आवाज उठाना गुनाह है तो यह गुनाह जारी रहेगा- एडवोकेट शैलेंद्र प्रताप यादव सोनू*