अयोध्या 17/11/25*पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम नरेश गुप्ता का लम्बी बीमारी बाद निधन
भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम नरेश गुप्ता का रविवार की देर रात्रि को लम्बी बीमारी के बाद मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार अपराह्न 12 बजे उनके पैतृक निवास ग्राम सभा ललुवापुर में किया गया।वे लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे और उपचार के लिए उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया है।

More Stories
लखनऊ 26 नवम्बर 26* मुख्यमंत्री ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया
औरैया 26 नवम्बर 2026*औरैया जनपद की प्रमुख और ताज़ा खबरें नीचे दी गई हैं:
लखनऊ 25 नवंबर 26*संविधान दिवस पर देशभर में कांग्रेस का संविधान रक्षा आंदोलन, खड़गे करेंगे मार्च का नेतृत्व।