*बांदा 6 मई 26*कलक्ट्रेट गेट के सामने शीतल निशुल्क पेयजल की निरंत व्यवस्था संचालित की जा रही है*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-जिलाधिकारी बांदा के निर्देशन में भीषण गर्मी से आमजन को राहत प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट गेट के सामने निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील (शरबत) की व्यवस्था निरंतर संचालित की जा रही है।
इसका उद्देश्य लोगों को गर्मी एवं लू के प्रभाव से बचाना है।
इस सराहनीय पहल में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिष्ठित व्यवसायियों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की जा रही है। साथ ही, बड़ी संख्या में लोग इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं और उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल सुलभ हो सके। संभावना है कि यह जनहितकारी व्यवस्था पूरे ग्रीष्मकाल तक निरंतर संचालित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।
More Stories
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी बातें*
लखनऊ 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*