BREAKING NEWS BANDA
*बांदा 3 अगस्त 26*श्रावण मास के प्रथम सोमवार ,शिवालयों में लगा भक्तों का रेला।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा- सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद स्थित प्रसिद्ध बामदेवेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सावन माह के पहले सोमवार को बांदा के ऐतिहासिक बामदेवेश्वर मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। दूर-दूर से आए कांवड़ियों ने गंगाजल और पवित्र जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया तथा भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। वहीं
भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था की गई, जिससे दर्शन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार