बांदा 29 जून26*शहर के वह मैरिज हाल जिनको बांदा विकास प्राधिकरण ने नक्शा पास कराने के लिए नोटिस भेजा है*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा- जहां बांदा विकास प्राधिकरण ने शहर में बिना स्वीकृत मानचित्र के संचालित मैरिज हॉल, मैरिज लॉन और वेडिंग लॉज के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण ने 21 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस पाने वालों में मण्डपम मैरिज हॉल, सिटी सेंटर मैरिज हॉल, मणि रेस्टोरेंट, निजामी पैलेस, सुगा वाटिका, ताज गार्डन, राजमहल पैलेस, आरके मैरिज लॉन, महिमा मैरिज लॉन, शिवांश मैरिज हॉल, संगम गार्डन मैरिज हॉल, कृष्ण कुंज, सम्राट पैलेस, मिलन घर, माडर्न मैरिज लॉन, संजय पैलेस, डीके वेडिंग लॉज, स्टेडियम के पास स्थित मैरिज हॉल, प्रतीक मैरिज हॉल, सिटी गार्डन और उर्मिला वेडिंग लॉज शामिल हैं।
बांदा विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सभी संचालक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने भवनों के मानचित्र स्वीकृत कराएं। अन्यथा नियमानुसार सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से शहर के मैरिज हॉल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
जोधपुर29जून26*राजस्थान कांग्रेस में आज भी सबसे बड़े जनाधार वाले नेता अशोक गहलोत!
बांदा 29 जून 26*खबर बांदा से है, जहां जिला जज, डीएम और एसपी ने मंडल कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया।*
मथुरा 29 जून 26* क्षेत्राधिकारी रिफायनरी पुलिस बल के साथ कदम्ब बिहार क्षेत्र में पैदल गश्त:-*