मिरगाहनी में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पलटी,बाल बाल बचे यात्री
पैलानी।तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगाहनी में आज मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार गति से चल रही चार पहिया वाहन पलटी,बाल बाल बचे यात्री।बता रहे कि आज मंगलवार की शाम को एक चार पहिया गाड़ी पपरेन्दा से तिंदवारी की ओर जा रही थी तभी मिरगाहनी गांव के पास अचानक से गाड़ी रोड के नीचे चली गई।राहगीर संजय सिंह ने बताया कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में थी जो देखते देखते रोड के नीचे आ गई गनीमत रही कि उसमे बैठे हुए किसी भी यात्री को ज्यादा चोट नही लगी है।राहगिरों ने चार पहिया में बैठे लोगो को किसी तरह से पलटी हुई गाड़ी से निकाल कर तिंदवारी के अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भर्ती कराया।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट
[9/28, 8:30 PM] Madan Gupta Banda: तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़
बाँदा।तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ किया।घर पहुँची किशोरी ने अपने परिजनों को बताया।जिससे किशोरी के भाई ने आरोपी की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद आरोपी के पक्ष से आए लोगों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गए।घायल ने बताया कि उसके गांव के सूरज,अजय,दीपू,बबलू, शिवराज व छोटू ने मिलकर उसको मारा पीटा हैं। घायल को उसके परिजनों ने तिंदवारी के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।पीड़ितों द्वारा पुलिस को अभी तक तहरीर नही दी गई है।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*बाजारखाला में मौत की दवा बेच रहा है शरद मेडिकल स्टोर – लोगों की जान से खुला खिलवाड़!*
लखीमपुर खीरी 23 अक्टूबर 26*लखीमपुर खीरी में गन्ने से प्लास्टिक बनाने का देश का पहला बड़ा प्लांट अब चालू होने के करीब है।