बांदा 21 जून 26 रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बादा*-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में,जगदीश श्रीवास सदस्य बाँदा रोटी बैंक की अध्यक्षता में,बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम अछरौड विनोद भाई के निर्देशन में,समाजसेवी ग्राम अछरौड मोहम्मद अज़हर भूरा और बबलू के सहयोग से, बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए कपड़े,किताबें,बैग,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम अछरौड थाना मटौंध ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणोंकोवृक्षारोपण,स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के सदस्य नसीर खान के द्वारा जागरूक किया गया,अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान चाँद,उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन सदस्य जगदीश श्रीवास,नसीर खान, शहाना खान आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,