बांदा 18 जुलाई 26*किसान के बेटे ने बांदा का नाम किया रोशन*
*NEET 2026 में 667 अंक लाकर शैलेन्द्र कुमार ने हासिल की ऑल इंडिया 600वीं रैंक*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* जिले के लिए गर्व का पल बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र के ग्राम रीगा के एक साधारण किसान परिवार के बेटे शैलेन्द्र कुमार* ने *NEET 2026* की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।
शैलेन्द्र ने NEET में *667 अंक* प्राप्त किए हैं। उनकी *ऑल इंडिया रैंक 600* और *उत्तर प्रदेश में 183वीं रैंक* आई है।
*कड़ी मेहनत और संघर्ष की कहानी*
शैलेन्द्र के पिता *श्री रामनाथ* पेशे से किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शैलेन्द्र ने हार नहीं मानी।
12 वी *प्रयागराज के प्रतिष्ठित कर्नलगंज इंटर कॉलेज* से उत्तीर्ण की। इसके बाद NEET की तैयारी के लिए प्रयागराज में ही रहकर दिन-रात मेहनत की।
अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय शैलेन्द्र अपने *माता-पिता, परिवार* और विशेष रूप से *कर्नलगंज इंटर कॉलेज, प्रयागराज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता श्री सुनील कुमार तिवारी सर को देते हैं। उनका कहना है कि सर के मार्गदर्शन और मोटिवेशन से ही यह मुकाम हासिल कर पाया।
गांव और क्षेत्र के लोगों में शैलेन्द्र की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि शैलेन्द्र ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है।

More Stories
पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*
मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 18 जूलाई 26*डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे फरियादी, संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें आईं,20 का मौके पर निस्तारण*