July 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 14 जुलाई 26*थाना कमासिन पुलिस द्वारा बच्ची की गैर-इरादतन हत्या करने वाला वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार **

बांदा 14 जुलाई 26*थाना कमासिन पुलिस द्वारा बच्ची की गैर-इरादतन हत्या करने वाला वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार **

ब्रेकिंग न्यूज बांदा-

बांदा 14 जुलाई 26*थाना कमासिन पुलिस द्वारा बच्ची की गैर-इरादतन हत्या करने वाला वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार **

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा– पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा बच्ची की गैर-इरादतन हत्या वाले वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 31.05.2026 को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम खमरखा में एक पक्ष द्वारा आपसी विवाद में बच्ची को पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था , जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 14.07.2026 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्ता रामकली को ग्राम खमरखा थाना कमासिन से गिरफ्तार किया गया । व अन्य एक वाछिंत अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए प्रयाश किये जा रहे है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
▪️रामकली पत्नी रामप्रकाश उर्फ छोट्टन निवासी खमरखा थाना कमासिन जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 166/26 धारा 115(2)/352/351(1)/ 105 बीएनएस थाना कमासिन जनपद बांदा ।

Taza Khabar