गोरखपुर14जुलाई26*शिक्षकों की समस्याओं को लेकर DIOS से मिला शर्मा गुट का प्रतिनिधिमण्डल, सभी मुद्दों पर मिला आश्वासन**
*गोरखपुर।* उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ, शर्मा गुट, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष *श्यामनारायण सिंह* के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिला विद्यालय निरीक्षक, गोरखपुर से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमण्डल ने शिक्षकों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को DIOS महोदय के समक्ष रखा:
1. *पदोन्नति के लंबित प्रकरण*: जिले में रुके हुए पदोन्नति के मामलों पर चर्चा हुई। DIOS साहब ने सभी प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
2. *कैशलेस चिकित्सा कार्ड में सुधार*: आवेदन में हुई गलती और आश्रितों को जोड़ने के संबंध में पूछे जाने पर DIOS ने बताया कि इसके लिए पोर्टल पुनः खोला जाएगा, जिससे सभी शिक्षक अपना करेक्शन कर सकेंगे।
3. *चयन वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान के लंबित प्रकरण*: इनके निस्तारण पर भी विस्तार से बात हुई, जिस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिला।
*प्रतिनिधिमण्डल में उपस्थित पदाधिकारी:*
_डॉ. पीयूष श्रीवास्तव_ – पूर्व जिलामंत्री
_दुर्गेश मिश्रा_ – जिलामंत्री
_रणविजय मल्ल_ – कोषाध्यक्ष
_मोहम्मद महशर_ – जिला उपाध्यक्ष
– बाल गोविंद से वरिष्ठ शिक्षक नेता गोरखपुर
– पीयूष श्रीवास्तव पूर्व मंत्री
जिलाध्यक्ष श्यामनारायण सिंह ने DIOS महोदय का शिक्षक हित में सकारात्मक रुख अपनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
* *ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षक विधायक मीडिया प्रभारी*
सुनील कुमार पाण्डेय
उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ, गोरखपुर
✅ शिक्षक हित में बड़ी पहल ✅
आज जिलाध्यक्ष श्यामनारायण सिंह जी के नेतृत्व में
शर्मा गुट के प्रतिनिधिमण्डल ने DIOS गोरखपुर से मुलाकात की।
मुख्य मुद्दे:
1. पदोन्नति के लंबित प्रकरण – जल्द निस्तारण का आश्वासन
2. कैशलेस चिकित्सा कार्ड में करेक्शन – पोर्टल पुनः खुलेगा
3. चयन/प्रोन्नत वेतनमान – शीघ्र निस्तारण होगा
उपस्थित: डॉ पीयूष श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, रणविजय मल्ल, मोहम्मद महशर, बाल गोविंद सिंह
शिक्षकों की हर समस्या के समाधान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
– उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ, गोरखपुर

More Stories
मथुरा 14 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा14जुलाई26*खाद संकट और इथेनॉल मिलावट के विरोध में अपना दल कमेरावादी का धरना, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन*
बांदा14जुलाई26* असंगठित मजदूर मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नगला पुरवा गांव की 7 प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग*