August 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 1 अगस्त 26*2011 में हुई थी शादी,अब छह बच्चों के साथ पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा मजदूर*

बांदा 1 अगस्त 26*2011 में हुई थी शादी,अब छह बच्चों के साथ पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा मजदूर*

बांदा 1 अगस्त 26*2011 में हुई थी शादी,अब छह बच्चों के साथ पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा मजदूर*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

पैलानी- पैलानी क्षेत्र के पिपरोदर गांव निवासी एक दिहाड़ी मजदूर अपनी लापता पत्नी की तलाश में चार माह से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।छह छोटे-छोटे बच्चों की जिम्मेदारी उठाने वाले पीड़ित का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल रहा।उल्टे पुलिस जांच के लिए उससे ही वाहन की व्यवस्था करने को कह रही है,जबकि उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।पिपरोदर निवासी शिवमंगल निषाद ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2011 में रामदुलारी के साथ हुआ था।दोनों के छह बच्चे हैं।परिवार मजदूरी के सहारे चलता है।उसका कहना है कि पत्नी के लापता होने के बाद से पूरा परिवार बिखर गया है और बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी 16 मार्च 2026 को अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ मायके गई थी, लेकिन बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।उसने इस मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की,लेकिन अब तक पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका है।शिवमंगल का कहना है कि उसने तहसील समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। वहां मौजूद अपर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए प्रार्थना पत्र थाना पैलानी को भेज दिया। आरोप है कि थाना स्तर से उसे जांच के लिए वाहन की व्यवस्था स्वयं करने के लिए कहा गया।पीड़ित का कहना है, “मैं दिहाड़ी मजदूर हूं।छह छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण बड़ी मुश्किल से कर पा रहा हूं।रोज मजदूरी करूंगा तभी घर का चूल्हा जलेगा।ऐसे में पुलिस के लिए गाड़ी का इंतजाम कहां से करूं?”उसका कहना है कि पत्नी की तलाश में वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।इससे मजदूरी भी छूट रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बच्चे रोज अपनी मां के बारे में पूछते हैं,लेकिन उनके सवालों का उसके पास कोई जवाब नहीं है।पीड़ित ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने,पत्नी का जल्द पता लगाने,दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा जांच की पूरी जिम्मेदारी पुलिस द्वारा निभाने की मांग की है।

Taza Khabar