बाँदा३१जनवरी२६*अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए जनपद के 01 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी चालक । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई विदाई ।
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा से- अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 01 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी चालक को पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा पुलिस ऑफिस में उनके दीर्घकालिक सेवा योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सम्मानजनक एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं, साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । गौरतलब हो कि जनपद के 01 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी चालक अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो गए इनमें 1- नि0 संजय कुमार उपाध्याय मीडिया सेल प्रभारी/आरटीसी प्रभारी 2- उ0नि0 कृष्ण राज सिंह पुलिस लाइन, 3- मुख्य आरक्षी चालक प्रमोद कुमार तिवारी परिवहन शाखा शामिल हैं । सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अखिलेश राजन, प्रतिसार निरीक्षक बांदा बेलास यादव सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*