बाँदा03सितम्बर*जसपुरा पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को पकड़ कर जेल भेजा
बांदा ब्यूरो।।पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर सत्य प्रकाश शर्मा के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष जसपुरा सुनील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज शुक्रवार को जसपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौड़गरा के पास से एक व्यक्ति बृजमोहन पुत्र भूरा सिंह उम्र 60 साल निवासी ग्राम गौरी कलाँ थाना जसपुरा जनपद बांदा के पास से 1.05 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त बृजमोहन उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 112/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जसपुरा सुनील कुमार सिंह,उप निरीक्षक पुनवासीराम गौरव,कांस्टेबल वेद प्रकाश मिश्रा,अनुज कुमार यादव,अनिल कुमार मौजूद रहे।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ7मई26• तमिलनाडु के राज्यपाल, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें-एआईपीएफ
लखनऊ7मई26*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है!!
कोलकाता7मई26*बंगाल चुनाव नतीजों के बाद कोलकाता पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव*