बाँदा 8दिसम्बर 25*मेडिकल कॉलेज से विचाराधीन कैदी फरार चार कांस्टेबलों के ऊपर हुआ मुकदमा दर्ज
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो प्रमुख सुनैना निषाद की रिपोर्ट**
*BANDA*-बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया है। इस मामले में कैदी की सुरक्षा में तैनात चार हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई प्रतिसार निरीक्षक वेलास यादव की शिकायत पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, अभियुक्त अतुल सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह, जो उन्नाव का निवासी है, बांदा जिला कारागार में एक मामले में बंद था। उसे 17 नवंबर 2025 को इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उसे भर्ती कराया गया था।
अतुल सिंह की सुरक्षा में रिजर्व पुलिस लाइन, बांदा के चार हेड कांस्टेबल – सौरभ यादव,अजय सिंह,मुकेश कुमार और शत्रुधन सिंह तैनात थे।
7 दिसंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और शत्रुधन सिंह खाना खाने के लिए अपने कमरे पर गए थे। उस समय बंदी की सुरक्षा में हेड कांस्टेबल सौरभ यादव और अजय सिंह मौजूद थे। जब मुकेश और शत्रुधन शाम 6 बजे मेडिकल कॉलेज के अस्थि विभाग विंग प्रथम में वापस लौटे, तो उन्हें इलाजरत बंदी अतुल सिंह और उसके सुरक्षाकर्मी सौरभ यादव व अजय सिंह वहां नहीं मिले।
वार्ड में पूछताछ करने पर पता चला कि बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इसके बाद मुकेश कुमार और शत्रुधन सिंह ने सौरभ यादव और अजय सिंह से मोबाइल पर संपर्क किया। दोनों ने बताया कि बंदी अस्पताल से भाग गया है और वे उसकी तलाश कर रहे हैं। काफी तलाश के बाद भी बंदी का पता नहीं चला।
हेड कांस्टेबल मुकेश और शत्रुधन ने इस घटना की लिखित सूचना प्रतिसार निरीक्षक वेलास यादव को दी। वेलास यादव ने तत्काल सभी उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया और फरार बंदी अतुल सिंह तथा सभी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने का अनुरोध किया।
*बाइट – मेविस टाक सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा*

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*