बहराइच20अक्टूबर*डीएम व एसपी ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राशन किट।
जनपद बहराइच के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति नानपारा में आयोजित शिविर में तहसील नानपारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन किट का वितरण किया।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। बाढ़ के कारण फसलों की हुई क्षति के आकलन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शीघ्र ही किसानों को फसल क्षति के प्रतिपूर्ति का भुगतान कर दिया जायेगा। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि सभी पात्र बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन किट का वितरण किया जायेगा। डॉ. चन्द्र ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जाय।
बाइट, डा, दिनेश चंद्र जिलाधिकारी बहराइच
ब्यूरो रिपोर्ट रामनिवास चंचल युपी आजतक न्यूज़ बहराइच

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया