बहराइच17फरवरी*चुनाव चेकिंग के दौरान छ लाख चालीस हजार भारतीय रुपये बरामद
रूपईडीहा बहराइच । पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत सदिग्घ व्यक्ति वस्तु वाहन के चेकिग के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा डाक्टर जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी मय वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह , मय हमराही पुलिस बल व एस एस बी बल के संयुक्त टीम के साथ विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत संदिध व्यक्ति वस्तु वाहन व चुनाव मे प्रयुक्त होने वाले धन की संघन चेकिग के दौरान नेपाल बार्डर सीमा पर धर्मवीसी पुत्र शेर बहादुर वी सी ग्राम वार्ड नंबर 11 जोनी चादे थाना गरखा कोट जिला जाजर कोट नेपाल राष्ट्र के पास से छ लाख चालीस हजार रुपय़े भारतीय बरामद किया गय़ा । बरामद रुपये के सम्बन्ध कागजात मागा गया तो नही दिखा सका जिसके सम्बन्ध मे उच्चाधिकारी गण व एफ एस टी टीम को अन्य विधिक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया ।
रिपोर्ट रामनिवास चंचल युपी आज तक न्यूज बहराइच

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत