बरेली13मार्च25*बरेली में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या:*
खेत की रखवाली करने जा रहे थे, रास्ते में गोलियों से भूना; 7 साल पुरानी रंजिश
~~~~~~~~~~~~
बरेली में गुरुवार सुबह दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत की रखवाली करने जा रहे चाचा-भतीजे को दबंगों ने गोलियों से भून डाला। एक के पीठ में दो गोली मारी है तो दूसरे के सीने और कंधे पर गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना फरीदपुर थाना के घारमपुर गांव की है।
दौलत खां (55) और उनके भतीजे रईस खां (26) की हत्या की गई है। 7 साल पहले गांव के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी, जिसमें दौलत खां नामजद आरोपी था। सूचना पर SSP अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ फरीदपुर और थाना पुलिस पहुंची है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

More Stories
रोहतास27जून26**डेहरी में गूंजा ‘या हुसैन’: अकीदत और भाईचारे के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस |
पूर्णिया बिहार 27 जून 26* जानकीनगर हत्याकांड का 24 घंटे में पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा:
बाँदा27जून26*भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में अतर्रा तहसील जिला बांदा उत्तरप्रदेश के युवाओं की मशाल यात्रा,