बरेली 18अप्रैल25* में मेरठ के ‘सौरभ हत्याकांड’ जैसी वारदात हुई है। यहां पत्नी ने पति को चाय में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिला दी।
जब वह बेहोश हो गया तो फोन करके प्रेमी को बुलाया। दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मर्डर को सुसाइड का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। वारदात के बाद प्रेमी को वहां से भगा दिया।
किसी को शक न हो, इसलिए वह जोर-जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया, तो शव फंदे से लटका मिला। शव बाहर निकालते ही पत्नी शव से लिपट गई और चीखने लगी।
यह देखकर पुलिस को भी पहले मामला सुसाइड का लगा। बुधवार को जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। इसमें पता चला कि युवक की मौत गला दबाने और नशीला पदार्थ पीने से हुई है।

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*यूपी का बदला का मौसम,आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह,
देहरादून30अप्रैल26*धामी सरकार मजदूरों को धोखा दे रही है यह बात ऐक्टू राज्य महामंत्री कॉमरेड के के बोरा ने आज कही
नैनीताल30अप्रैल26*दिनदहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी,