[11/02, 9:32 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: अलग अलग स्थानों पर हुए हादसे में 5 लोग घायल
शिकोहाबाद। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पहली घटना थाना जसराना के नूरपुर पर हुई जहाँ दम्पति सुभाष चंद्र पुत्र हरि चंद्र 61 निवासी कुशियारी थाना जसराना अपनी पत्नी विमलेश को लेकर बाइक से कही जा रहे थे। जब उनकी बाइक नूरपुर के पास पहुची तभी वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना पर पहुँचे परिजन व पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वही अरांव रोड़ पर हुए हादसे में मुन्नीदेवी 55 पत्नी यादराम निवासी सिरसागंज, सुषमा 52 पत्नी भारोल अरांव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही अन्य हादसे में हरेंद्र 55 पुत्र रामसेवक निवासी स्टेशन रोड़ तोमर गेस्ट हाउस के पाश घायल हो गया।
[11/02, 9:32 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: पूूर्व सैनिक को अंतिम विदाई
शिकोहाबाद। भारतीय पूूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामवीर सिंह के नेतृत्व में नगला रामलाल में सूबेदार वेद राम को सैनिक सम्मान के साथ श्रद्धाजंलि दी। पूर्व सैनिकों ने तिरंगे में लिपटा कर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
इस अवसर पर कैप्टेन श्याम सुंदर, सूबेदार राजेश कुमार, नायब सूबेदार अनवर सिंह, हवलदार ध्रुवजीत, हवलदार सोपान सिंह, सुबेदार विशेष, सूबेदार दलवीर, हवलदार रविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में पूर्व सैनिक को विदाई देते हुए।
[11/02, 9:32 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्रों को दी विदाई
शिकोहाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को जूनियर छात्रों ने स्वागत कर विदाई दी। विद्यालय की निदेशिका डॉ. गीता यादव, प्रधानाचार्य जेरोमी थॉमस ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने साड़ी वियरिंग, न्यूज पेपर डांस, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लिया। सीनियर छात्रों ने रैम्पवॉक, एकलगीत एवं मिमिक्री आदि प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में निखिल यादव एवं छात्रा आशवी अग्रवाल को मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल चुना गया। निदेशिका ने सभी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, वकार वारसी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में जूनियर छात्र सीनियर छात्रों को विदाई देते हुए।
[11/02, 9:32 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: नाला चौक होने से सड़क पर फैला गंदा पानी
शिकोहाबाद। नगर के कटरा बाजार में नाले में कचरा फंसने से सड़क पानी पानी हो गई। जिससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को बैंक ऑफ इंडिया के पास पुलिया के पास नाला कचरे के चलते बंद हो गया। नाला चौक होने से नाले का पानी ओवर फ्लो होने के चलते पक्के तालाब पर पानी सड़क से होकर गुजरने लगा। जिससे आने जाने वाले लोगों को समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। एक साइड का पूरा पानी सड़क से होकर दूसरे नाले में जा रहा है। लेकिन रविवार के दिन अवकाश होने के चलते चौक नाले को खोला नही जा सका। इसलिए राहगीर पूरे दिन गंदे पानी से होकर गुजरते रहे। इस बारे में पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता का कहना है कि अभी शिकायत मिली है लेकिन अवकाश होने के चलते सोमवार की सुबह नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में नाला चौक होने से सड़क पर फैला गंदा पानी।
[11/02, 9:32 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: बंदरो के हमले से महिला छत से गिरकर घायल
शिकोहाबाद। नगर क्षेत्र में बंदरो के आतंक से लोगों के जीवन संकट में पड़ रहा है। बंदरों के कारण आए दिन लोग छत से नीचे गिरकर घायल हो रहे हैं। लेकिन बंदरो से मुक्ति के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे हैं। ऐसा एक मामला शहजलपुर में देखने की मिला जब सीमा (24) पत्नी हाकिम सिह घर की छत पर कपड़े सूखा रही थी। इसी दौरान बंदरो का एक झुंड आ गया और कपड़े उठाकर ले जाने लगा। जब महिला ने बंदरो से कपड़े गिरवाने का प्रयास किया तो बंदर उग्र हो गए। बंदरो ने अचानक से महिला पर हमला बोल दिया। बंदरो के हमले से महिला छत से रामलीला मैदान की बाउंड्री बाल के पास गिरी। जिससे महिला के पैर में टूट गया। परिजन आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सहारनपुर3अगस्त26*जब कांवड़िए की बिगड़ी तबीयत, उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ ने दिखाई फुर्ती, तुरंत पहुंचाया अस्पताल*
नई दिल्ली3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ3अगस्त26*40 लाख की मांग, 7.50 लाख की रिश्वत लेते JE और सुपरवाइजर गिरफ्तार*