फाजिल्का25मई*मोटरसाईकिल व अन्य सामान चोरी के आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 25 मई (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुरशे कुमार ने मोटरसाईकिल चोरी आरोपी आकाशदीप सिंह पुत्र निशान सिंह वासी गली नं. 2 रामनगर अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुरशे कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने रिद्धी-सिद्धी कालोनी के निकट चोरी करने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी आकाशदीप सिंह पुत्र निशान सिंह वासी गली नं. 2 रामनगर अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी से 1 मोटरसाईकिल, एक बिजली वाला स्टाटर व अन्य सामान बरामद किया था। दो आरोपी इस मामले में फरार बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने ओमकार शाक्य पुत्र राम स्वरूप वासी गली नं. 2 न्यू शिव शाक्य नगर अबोहर के बयानों के आधार पर उसके खेत में से सामान चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली16जुलाई26*हाइड्रोजन ट्रेन,हरित भविष्य की ओर भारतीय रेल की ऐतिहासिक छलांग
प्रतापगढ़16जुलाई26*रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन