फाजिल्का25मई*पोस्त आरोपी ट्रक चालक सहित तीन को जेल भेजा
अबोहर, 25 मई (शर्मा): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, कल्लरखेड़ा चौकी प्रभारी दविंद्र सिंह ने पोस्त सहित पकड़े गए ट्रक चालक बाज सिंह पुत्र दलबीर सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र बाज सिंह वासी अलादाद चक तहसील सुलतानपुर लोधी जिला कपूरथला, हरमंदिर सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी पती लक्खो वरियाम तरनतारन को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, कल्लरखेड़ा चौकी प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई इकबाल सिंह दौराने गश्त दानेवाला चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी कि हिंदूमलकोट रोड राजस्थान की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 18 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान बाज सिंह पुत्र दलबीर सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र बाज सिंह वासी अलादाद चक तहसील सुलतानपुर लोधी जिला कपूरथला, हरमंदिर सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी पती लक्खो वरियाम तरनतारन के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;
मुजफ्फरनगर 26 अक्टूबर 26* मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ