फाजिल्का10जून*बस स्टैंड के बाहर सीवरेज समस्या को ठीक किया नगर निगम ने
अबोहर, 10 जून (शर्मा): स्थानीय बस स्टैंड के बाहर चैम्बर जाम होने के कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा था जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया, ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व आकाशदीप उर्फ सोनू ने इस समस्या को हल करवाने के लिए नगर निगर के मेयर विमल ठठई व अन्य अधिकारियों से मांग की थी। जिसके बाद विमल ठठई के निर्देशों पर नगर निगम के कर्मचारियों ने चैम्बर को ठीक कर दिया जिससे अब यह समस्या दूर हो गई है। लोगों ने नगर निगम का आभार व्यक्त किया है।
फोटो1, चैम्बर ठीक करते नगर निगम के कर्मचारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रीवा21अगस्त26*झमाझम बारिश से घर में घुसा पानी, सालभर का अनाज हुआ बर्बाद
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, DM-SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा, चोरी के सामान और तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार