फाजिल्का पंजाब01फरवरी*रक्तदान करें जीवन बचाएं : जतिंदर कौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फाजिल्का
6 फरवरी को न्यायिक न्यायालय परिसर अबोहर में लगाया जायेगा रक्तदान कैंप
अबोहर, 01 फरवरी (शर्मा/सोनू) : अबोहर कोर्ट कम्पलैक्स में 6 फरवरी को रक्तदान कैम्प लगाया जायेगा। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर सीनियर सैशन जज फाजिल्का पहुंचेगे। माननीय जतिंदर कौर जिला और सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथारिटी,फाजिल्का और अमनदीप सिंह सचिव सीजेएम डी.एल.एस.ए फाजिल्का के दिशा-निर्देशों पर अनीश गोयल एस.डी.जे.एम अध्यक्ष उपमंडल कानूनी सर्विस अथारिटी,अबोहर के नेतृत्व, न्यायिक स्टाफ सदस्यों और बार एसोसिएशन अबोहर के सदस्यों के समन्वय के साथ, 06/02/2023 को न्यायिक न्यायालय परिसर अबोहर में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाना है। माननीय अनीश गोयल जी ने इस रक्तदान कैंप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान से हर रोज कई लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है। एक व्यक्ति हर बार रक्तदान करके तीन लोगों की जान बचा सकता है। रक्तदान न केवल प्राप्त करने वाले बल्कि रक्तदाता के लिए लाभप्रद है। उन्होंने न्यायिक परिसर के सभी स्टाफ सदस्यों, बार एसोसिएशन के सदस्यों, अन्य सभी स्टाफ सदस्यों और आम जनता से रक्तदान कैंप में सक्रिय रूप से भाग लेने और रक्तदान करने की अपील की है ।
फोटो:1 कोर्ट कम्पलैक्स

More Stories
नैनीताल2मई26*आयुष संघ में करोड़ों की वसूली पर सवाल, सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत”
लखनऊ/सुल्तानपुर*2 मई, 2026* गोमती नदी के उद्गगमस्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ‘आदि गंगा’ गोमती के संरक्षण हेतु 8 सूत्रीय मांग*
झाँसी2मई26*ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है