फर्रुखाबाद3अक्टूबर24*हादसे में शिक्षक की मौत*
*फर्रुखाबाद ब्रेकिंग*
हादसे में शिक्षक शाहरुख खान की मौत हो जाने से परिवार में मातम था गया। करीब 30 वर्षीय शाहरुख खान जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद शहीद निवासी अशफाक खान के पुत्र थे। उनकी जनपद बदायूं के ओसावां के स्कूल में पोस्टिंग थी। शिक्षक शाहरुख खान सुबह बाइक द्वारा ड्यूटी पर जा रहे थे जब वह थाना मेरापुर के ग्राम चंदुइया पानी टंकी के सामने से गुजर रहे थे उसी समय ट्रैक्टर की ट्राली में लोहे के पाइप ले जाए जा रहे थे शिक्षक का सिर लोहे के पाइप से टकरा गया जिससे वह सड़क किनारे जा गिरे। 108 एम्बुलेंस से घायल शिक्षक को सीएचसी कायमगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। अचरा चौकी इंचार्ज ने घटना की जांच पड़ताल के बाद परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंचे ही शाहरुख के शव को देखकर बुरी तरह बिलखने लगे। शाहरुख हेलमेट नहीं लगाए थे यदि वह हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच जाती।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने
लखनऊ ४ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….