प्रयागराज26फरवरी*भगवान परशुराम मंदिर निर्माण को लेकर बैठक।
कोरांव प्रयागराज तहसील कोरांव अंतर्गत बढ़वारी सोमनाथ मंदिर पर हो रहे भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण को लेकर दिन रविवार को एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला पंचायत सदस्य पिंटू चौबे के नेतृत्व में आहूत किया गया । जिसमें भगवान परशुराम जयंती के मौके पर मंदिर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना पर विशेष चर्चा की गई।उल्लेखनीय है की विगत वर्ष भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मंदिर का शिलान्यास शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई एवं कौंधियारा ब्लाक प्रमुख इन्द्र नाथ मिश्रा द्वारा किया गया था बैठक में उपस्थित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू शुक्ला ने कहां की यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है की ब्राह्मण समाज के पूज्य भगवान परशुराम जी के मंदिर निर्माण कार्य हो रहा है इस पुण्य कार्य को लेकर क्षेत्र के आमजन में खुशी की लहर व्याप्त है।उक्त मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य पिंटू चौबे ने आए हुए समस्त लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के रूप रेखा को लेकर विशेष चर्चा किया। किसान नेता राजेश पांडेय ने आगामी 22 अप्रैल को होने वाले जयंती समारोह को भव्य एवम एतिहासिक बनाने के लिए कमेटी पदाधिकारियों से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद मिश्रा पयासी सूर्यकांत तिवारी पूर्व प्रधान दयाशंकर पांडेय विपुल दुबे सिंटू तिवारी प्रकाश तिवारी देवराज मिश्रा मुन्ना शुक्ला पंकज दुबे पीयूष शूक्ला चन्द्रेश पाण्डेय अंकित दूबे शिवश्याम शुक्ला शिव प्रकाश मिश्रा के साथ सैकड़ों के संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*