प्रयागराज19अक्टूबर23*छात्रों को आत्महत्या के लिए तो नहीं उकसाएंगे अमिताभ ठाकुर: प्रॉक्टर ने मांगा शपथ पत्र।
आज प्रयागराज आए अमिताभ ठाकुर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किए जाने की मांग की.।
इसके क्रम में प्रॉक्टर डॉ राकेश सिंह ने उन्हें लिखित पत्र में कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को आशंका है कि अमिताभ ठाकुर के प्रवेश से परिसर के शांतपूर्वक परिवेश और पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न होगी और आरोपित किया कि वे पूर्व में परिसर में प्रवेश करने के प्रयास में भारी उपद्रव करा चुके हैं, अतः उनकी बातों पर सहज विश्वास करना संभव नहीं है.
विश्वविद्यालय प्रशासन में उनसे अपने सभी साथियों के आधार कार्ड की छायाप्रति और मोबाइल नंबर की सूचना के साथ ही नोटरी शपथ पत्र देने को कहा कि वे परिसर में किसी प्रकार की उपद्रव नहीं करेंगे, असंतोष नहीं फैलाएंगे, धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भाव नहीं बिगाड़ेंगे, किसी छात्र को आत्महत्या के लिए प्रेरित नहीं करेंगे और किसी प्रकार की अभद्र या अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे शीघ्र इस पत्र के संबंध में उत्तर प्रस्तुत करेंगे.
डॉ नूतन ठाकुर

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **