प्रयागराज19अक्टूबर23*दशहरा के उपलक्ष्य में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में दिनांक 20.10.2023 (शुक्रवार) से 25.10.2023 (बुधवार) तक अवकाश है।
दशहरा के अवकाश में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा संचालित फोटो आइडेन्टिफिकेशन सेंटर दिनांक 22.10.2023 (रविवार) से दिनांक 24.10.2023 (मंगलवार) तक (तीन दिन) बन्द रहेगा।
संयुक्त सचिव प्रेस, अमरेन्दु सिंह ने सभी सम्मानित अधिवक्ताओं को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करते हुए बताया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की डिजिटल डायरेक्टरी के प्रकाशन के क्रियान्वयन के संदर्भ में विगत कई दिनों से चल रहे आधुनिकीकरण एवं फोटोग्राफी के कार्य में सम्मानित अधिवक्ताओं ने उत्साहित होकर आज भी बड़ी संख्या में अपने-अपने फोटोग्राफ खिचवाये और सम्मानित अधिवक्ताओं में यह चर्चा रही कि आने वाले दिनों यह डिजिटल डायरेक्टरी हम सभी के लिए महत्वपूर्ण व मील का पत्थर साबित होगी।
डिजिटल डायरेक्टरी से सम्बन्धित क्रियान्वयन हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह एवं महासचिव श्री नितिन शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है।
(अमरेन्दु सिंह)
संयुक्त सचिव (प्रेस)
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बिजनौर 24सितंबर 26*नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा में श्रद्धा के साथ हुई श्री गणेश भगवान की पूजा-अर्चना,
सहारनपुर24 सितंबर 26*चोरी हुआ नवजात(48 )घंटे में बेहद सकुशल बरामद जनकपुरी पुलिस के ‘ऑपरेशन रिकवरी’ की पूरे जिले में गूंज*
कौशाम्बी24 सितम्बर 26*धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव, 9 दिन तक विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना*