प्रयागराज15दिसम्बर23*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बंधनसूत्र में बंधे उन्नीस जोड़ा*
*प्रयागराज।**भगवतपुर ब्लाक परिसर में शुक्रवार के दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सकुशल संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल उन्नीस जोड़ा शादी के बंधनसूत्र में बंधे। रीति – रिवाज से उन्नीस जोड़ों को एक साथ बैठाकर मंत्रोचार किया गया और एक दूसरे के प्रति वचनबद्ध किया गया। शादी के बंधन में बंधे जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए खुशहाल जीवन जीने की शुभकामनाएं दी गई। शादी संपन्न होने के बाद जोड़ों को योजना के तहत उपलब्ध समान भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ के प्रतिनिधि विजय मल्होत्रा उपस्थित रहें और उन्होंने वर – वधु को आशीर्वाद दिया साथ ही खुशहाल जीवन जीने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं उनके द्वारा दी गई। इस दौरान भगवतपुर ब्लाक प्रमुख मालती देवी सोनकर, खंड विकास अधिकारी भगवतपुर सईद अहमद, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी मोबिना बनो, ग्राम सचिव कृष्ण प्रताप सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र पासी सहित आदि गणमान्य लोग भगवतपुर ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उपस्थित होकर वर – वधु को आशीर्वाद दिया और खुशहाल जीवन जीने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।

More Stories
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*
कानपुर नगर9जून26*भीषण गर्मी में गुप्ता परिवार की अनूठी पहल, राहगीरों को बांटा शीतल शरबत*
बांदा9जून *टांडा हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*