प्रयागराज04जून2023*संगम नगरी इलाहाबाद में बड़ा हादसा हो गया।
संगम स्नान करने जा रहे युवकों की नाव तेज आंधी से बीच धारा में पलट गई। इससे पांचों युवक गहरे पानी में समा गए। जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान उनकी खोजबीन में जुटे हैं। कई घंटे की मशक्कत के बाद उनका पता नहीं चल सका है। घाट पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। रात होने के कारण सर्च अभियान में भी दिक्कत आ रही है। रविवार को देर शाम नाव से संगम स्नान करने जा रहे युवकों की नाव तेज आंधी आने से बीच धारा में पलट गई। इससे पांचों युवक गहरे पानी में समा गए। इससे आसपास नौका पर सवार लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। संगम पर मौजूद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट से सर्च अभियान शुरू कर दिया। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। बताया जाता है कि पानी में लापता युवकों में एक बिहार, एक मध्य प्रदेश और तीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इसमें दो मऊ और एक सुल्तानपुर का बताया जा रहा है। एक साथ पांच लोगों के डूबने की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सर्च अभियान तेज कर दिया गया है|

More Stories
लखनऊ 17 अप्रैल 26*योगी सरकार का जल संरक्षण पर फोकस, स्कूलों में ‘जल पखवाड़ा’ से जनजागरूकता अभियान तेज
भागलपुर17 अप्रैल 26*बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, जिहादी मानसिकता के खिलाफ उठी आवाज*
बस्ती 17 अप्रैल 26*बस्ती में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जिंदा व्यक्ति को सरकारी कागज़ों में मृत घोषित कर दिया गया