प्रयागराज २३ जनवरी २६*प्रयागराज में 24 जनवरी, 2026 को होगा ब्लैकआउट::*
माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश के 75 जनपद में दिनांक 23 जनवरी, 2026 को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करने के निर्देश प्राप्त है,जबकि प्रयागराज में माघ मेला एवं बसंत पंचमी स्नान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करने के निर्देश पुनः प्राप्त हुए हैं, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस प्रयागराज ,नीरज मिश्रा द्वारा बताया गया कि युद्ध कालीन स्थिति की सूचना आम जनता को देने के लिए विभाग द्वारा एवं पुलिस विभाग तथा समस्त संस्थाओं के सायरन का प्रयोग किया जाता है जिसमें सायरन 2 मिनट तक ऊंची नीची आवाज में बजाया जाता है जो कि खतरे का अर्थात लाल संकेत होता है जिसमें प्रशिक्षित नागरिक जिस स्थान पर हैं वहीं पर शेल्टर लेते हैं एवं विद्युत व्यवस्था को रात्रि कालीन बाधित कर दी जाती है जिससे दुश्मन देश के फाइटर प्लेन को एवं किसी प्रकार के हवाई हमले को भ्रमित किया जा सके शासन के आदेशानुसार उक्त कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण प्रयागराज एवं सिविल डिफेंस द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे के निकट स्थित बिशप जॉनसन’ गर्ल्स कॉलेज मैं दिनांक 24 जनवरी 2026 को सायं काल 6:00 बजे से हवाई हमले से बचाव कार्यों का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित है जिसमें 6:15 बजे से 6:20 बजे तक क्षेत्र की बिजली बाधित कर दी जाएगी इसके संबंध में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा की अध्यक्षता में पूर्व में संपन्न हो चुकी है ,उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों मंडल एवं जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है जिससे आम जनमानस ब्लैकआउट के महत्व को समझ पाए एवं युद्ध कालीन स्थिति में जिला प्रशासन सिविल डिफेंस को आम जन सहयोग मिलने से देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत रहे उक्त मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस ,फायर सर्विस ,स्वास्थ्य विभाग ,एनडीआरएफ, एवं एस डीआरएफ सहित समस्त महत्वपूर्ण विभागों की सहभागिता रहेगी।*

More Stories
पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश
गोरखपुर10अगस्त26* ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये*