September 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार6सितंबर26* कोसी स्नातक MLC चुनाव 2026: पूर्णिया कला भवन में 5000 ग्रेजुएट्स की हुंकार,

पूर्णिया बिहार6सितंबर26* कोसी स्नातक MLC चुनाव 2026: पूर्णिया कला भवन में 5000 ग्रेजुएट्स की हुंकार,

पूर्णिया बिहार6सितंबर26* कोसी स्नातक MLC चुनाव 2026: पूर्णिया कला भवन में 5000 ग्रेजुएट्स की हुंकार,

रजनीश रंजन बोले- वित्त रहित का कलंक मिटाऊंगा*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णिया बिहार :* बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पूर्णिया में रविवार को बड़ा सियासी जमावड़ा हुआ। जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें बताया जा रहा है कि चौहत्तर वर्षों में यह पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता एक साथ एक मंच पर जुटे हों। आयोजकों के मुताबिक करीब पांच हजार की संख्या में ग्रेजुएट मतदाता विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने की। जैसे ही मुख्य अतिथि रजनीश रंजन मंच पर पहुंचे, मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
मतदाताओं को संबोधित करते हुए रजनीश रंजन ने कहा कि यह जनसैलाब उनका आशीर्वाद है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोसी के सम्मानित मतदाताओं ने अगर उन्हें विधान परिषद में भेजा तो वे चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि स्नातकों के हक और अधिकार की लड़ाई को सदन से सड़क तक पूरी मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र के सात प्रमुख संकल्पों को जनता के सामने रखा।

सात संकल्पों पर रहेगा फोकस

रजनीश ने बताया कि उनका सबसे बड़ा फोकस युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतु पांच लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण दिलवाने का प्रावधान करवाया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा जगत से वित्त रहित के कलंक को मिटाने के लिए एक पाठ्यक्रम-एक वेतनमान की मांग को वे मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने सभी स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा, शिक्षकों-अधिवक्ताओं-पत्रकारों-संविदा कर्मियों सहित सभी बेरोजगार स्नातकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, वकालतखानों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और अधिवक्ताओं के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर, जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक आधुनिक पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी की स्थापना तथा बेरोजगार स्नातकों के लिए मासिक भत्ता लागू करवाने को अपना मुख्य एजेंडा बताया।

पलायन के मुद्दे पर घेरा तो दिया करारा जवाब

संवाद के दौरान मतदाताओं ने बेबाकी से पलायन और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे। रजनीश रंजन ने एक-एक सवाल का बेहद शांत और तार्किक तरीके से जवाब दिया। पलायन पर उन्होंने कहा कि जब सरकार के स्तर से युवाओं को यहीं रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे तो पलायन अपने आप थम जाएगा। उनके जवाब से संतुष्ट होकर मौजूद हजारों मतदाताओं ने हाथ उठाकर कहा कि अगला एमएलसी रजनीश रंजन ही होगा।
इस दौरान रेडियो ईस्ट एन वेस्ट की महानिदेशिका और बीएनएमयू की सीनेट सदस्य मनीषा रंजन ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पूर्णिया उनका मायका है और इस नाते एक बेटी के तौर पर वे अपील करती हैं कि एक बार रजनीश जी पर भरोसा करें। अगर वे एमएलसी बनते हैं तो पूर्णिया के बेटे के रूप में काम करेंगे।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संतोष सिंह, बनमनखी जिप सदस्य बबलू यादव, उप सभापति वकील मंडल, भवानीपुर नगर परिषद अध्यक्ष सावन कुमार, राकेश उर्फ बंटी यादव, एस के बिमल, चंदन सिंह, खलील अहमद, सुनील सिन्हा, आदित्य किशोर झा, प्रो. वीके पाठक और उमेश मिश्रा सहित चौदह जिलों से आए टीम रजनीश के कोर सदस्य और सभी प्रखंड प्रभारी मौजूद रहे।

Taza Khabar