July 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार28जुलाई26* सरसी थाना की बड़ी कामयाबी*

पूर्णिया बिहार28जुलाई26* सरसी थाना की बड़ी कामयाबी*

पूर्णिया बिहार28जुलाई26* सरसी थाना की बड़ी कामयाबी*
*24 घंटे में मवेशी और बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णिया बिहार ,‌ पूर्णिया के सरसी थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मवेशी और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को सरसी थाना डायल 112 पर सूचना मिली थी कि अपराधियों द्वारा एक भैंस और उसके बच्चे को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में सरसी थाना कांड संख्या 158/26, दिनांक 27.07.2026, धारा 303(2)/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया।
कांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी के नेतृत्व में सरसी थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक छापामारी टीम गठित की गई।
छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग का उद्भेदन किया और घटना में शामिल कुल 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अन्य साथियों के शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
सरसी थाना पुलिस को मिली है बड़ी सफलता। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मवेशी और बाइक चोरी करने वाले गैंग को धर दबोचा।
माननीय वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णिया के निर्देश तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर 24 घंटे के अंदर इस संगठित गैंग का उद्भेदन करते हुए कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने अन्य अपराधों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पूर्णिया पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर दें।