पूर्णिया बिहार1फरवरी25* शिक्षिका को मकान मालिक ने घर में बांधकर बेरहमी से पीटा।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया जिले से आ रही है. जिले के कसबा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14,तिनपनिया में किराए के मकान में रह रही एक शिक्षिका को मकान मालिक द्वारा हाथ पैर बांध कर बंधक बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना कसबा थाना को मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर बंधक बनायी गयी शिक्षिका को मुक्त करा कर थाना ले आयी है.। संझेली पंचायत के स्कूल में पदस्थापित है शिक्षिका।जानकारी के मुताबिक कसबा के मदारघाट निवासी शिक्षिका रितुराज वार्ड संख्या 14 तिनपनिया निवासी श्रवण साह के मकान में किराए पर रह रही थी.वहीं से संझेली स्कूल में ड्यूटी करती थी। हाथ पैर बांधकर बनाया बंधक। इस पड़ोस के लोगों के अनुसार मकान मालिक श्रवण साह पीड़िता पर मकान खाली कराने का दबाव बना रहा था.इसी बात को लेकर श्रवण साह अपने सहयोगी अनिल यादव के सहयोग से शनिवार सुबह तकरीबन 7 बजे हाथ पैर बांध कर उसी के कमरे में बंधक बना दिया.स्थानीय लोगों की सूचना पर कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़िता शिक्षिका रितुराज को मुक्त करा कर थाना ले आयी।
टिप्पणी
पीड़ित शिक्षिका को मकान मालिक के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है.सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26 नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा जन जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन*
मथुरा 13 अगस्त 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 447 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ गांजा व 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या13अगस्त26*विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा