April 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार18अप्रैल26 *पूर्णिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: 88.37% मतदान, 77 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद*

पूर्णिया बिहार18अप्रैल26 *पूर्णिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: 88.37% मतदान, 77 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद*

पूर्णिया बिहार18अप्रैल26 *पूर्णिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: 88.37% मतदान, 77 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया, कुल 1280 मतदाता अधिवक्ताओं में से 1132 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, मतदान प्रतिशत 88.37 दर्ज किया गया।
पूर्णिया अधिवक्ता संघ परिसर में बनाए गए चारों बूथों पर सुबह से ही गहमागहमी रही। वरिष्ठ से लेकर युवा अधिवक्ता तक कतार में लगकर मतदान करते दिखे,
पूर्णिया व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ आपराधिक अधिवक्ता पी एस पराग ने बताया कि अधिवक्ता संघ का चुनाव बेहद सौहार्दपूर्ण और खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ, कहीं से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है ,संघ के सभी अधिवक्ता खुद सुरक्षा और निगरानी में मुस्तैद रहे, चुनाव का परिणाम देर रात तक आने की संभावना है,
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए कुल 77 प्रत्याशी मैदान में हैं, पदों के मुकाबले प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है,
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई, चुनाव पदाधिकारी की देखरेख में मतदान खत्म होते ही सभी मतपेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा में रख दिया गया,
चुनाव समिति के अनुसार देर शाम मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा, परिणाम आने तक सभी 77 प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं,
चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे
अधिवक्ता संघ का यह चुनाव अहम माना जा रहा है क्योंकि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं, न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं की दिशा तय करेगी, अब सबकी निगाहें मतगणना और नतीजों पर टिकी हैं,

Taza Khabar