पूर्णिया बिहार12मई26 *किशनगंज पहुंचे बोर्ड सदर, विधायक अख्तरुल ईमान ने किया इस्तकबाल*
*मौलाना तौसीफ राजा की हत्या पर जताया गहरा दुख*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
किशनगंज, बिहार । ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी किशनगंज दौरे पर पहुंचे। अमौर विधायक जनाब अख्तरुल ईमान ने अपने आवास पर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और शॉल ओढ़ाकर खैर-मकदम किया।
मुलाकात के दौरान विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि मौलाना साहब की सरपरस्ती और रहनुमाई हमेशा उन्हें हासिल रही है। मौलाना वक्त-वक्त पर अपने मुफीद मशवरों से नवाजते हैं, जिससे कौम व मिल्लत की खिदमत का जज्बा और मजबूत होता है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला इस ताल्लुक को कायम व दायम रखे और सबको दीन व मिल्लत की सच्ची खिदमत की तौफीक अता फरमाए।
इस मौके पर मौलाना तौसीफ राजा माजरी की ट्रेन में अज्ञात लोगों द्वारा की गई निर्मम हत्या पर गहरा दुख जताया गया। विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि यह बेहद अफसोसनाक वाकया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि इंसाफ हो सके।
मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने भी मौलाना तौसीफ राजा की मौत को मिल्लत का बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने मरहूम के लिए मगफिरत की दुआ की और कहा कि उलेमा की हिफाजत सरकार की जिम्मेदारी है।
इस दौरान बड़ी संख्या में उलेमा, स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Stories
बांदा11मई26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आदेश के क्रम मे जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान ।
महोबा11मई26*पेट में लातें मार–मारकर गरीब की ले ली जान
मथुरा 11 मई 26*दिनांक 23/24.04.2026 को थाना सुरीर क्षेत्रान्तर्गत टैंटीगाँव में हुई डकैती में वाछिंत 3अभियुक्त गिरफ्तार।*