पूर्णिया बिहार समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने लगाया जनता दरबार, 53 शिकायतों पर दिए निर्देश
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार । आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में ‘सेवा-संवाद-समाधान’ अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार, I.A.S. ने की। उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
*53 आवेदनों पर हुई सुनवाई*
इस जनता दरबार में कुल 53 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
*प्रखंड स्तर पर भी लगा दरबार*
जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए।
यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।
*आपात सहायता के लिए नंबर जारी*
किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06454-242319 / 242317 / 242320 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
कौशाम्बी 11सितंबर 26*पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कन्वर्जेंस समिति की बैठक संपन्न*
कौशाम्बी 11सितंबर 26*संदीपन घाट में महिलाओं-बालिकाओं को नए कानून और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक*
सहारनपुर 11 सितंबर 26*होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ-